भोपाल। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने मध्य प्रदेश के 11 बीएड कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी है। ये सभी कॉलेज नियमों का पालन ठीक से नहीं कर रहे थे। हर साल भेजी जाने वाली परफ़ॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट जमा नहीं की गई थी। सूची के अनुसार, ग्वालियर के दो कॉलेज ऋषिकुल ग्रुप ऑफ बीएड कॉलेज, गोविंगपुरी और फ़रीदा एजुकेशन सोसाइटी सत्येन्द्र नगर की मान्यता रद्द की गई है। एडमिशन के पहले एक बार कॉलेज की मान्यता की जांच ज़रूर कर लें।










