भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में कहा कि हमारी सरकार लोकमाता अहिल्याबाई के मूल्यों पर चलते हुए काम कर रही है। नागरिक देवों भवः, ये आज गवर्नेंस का मंत्र है। सरकार की हर बड़ी योजना के केंद्र में माताएं, बहनें-बेटियां है। गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए जा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर घर हमारी माताओं-बहनों के नाम हैं। इनमें से कई ऐसी हैं, जिनके नाम पर पहली बार कोई संपत्ति दर्ज हुई हैं। यानी पहली बार घर की मालकिन बनी है।










