एमपीएल जर्सी अनावरण समारोह में आईसेक्ट ‘लोगो’ युक्त टी-शर्ट हुई लांच

एमपीएल में आरएनटीयू के खिलाड़ी पुरुष वर्ग में प्रारब्ध मिश्रा, अखिल निगोटे यादव और महिला वर्ग में संस्कृति गुप्ता खिताबी मुकाबले में अपनी दावेदारी पेश करेंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश लीग (एमपीएल) के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीजन की शुरुआत ग्वालियर में गुरुवार को आयोजित जर्सी अनावरण समारोह के साथ भव्य रूप से हुई। इस अवसर पर आईसेक्ट समूह का लोगो युक्त टी-शर्ट भी लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमपीएल के चेयरमैन महाआर्यमन सिंधिया, जीडीसीए के प्रेसीडेंट प्रशांत मेहता तथा एमपीएल के सीईओ एवं कन्वेनर रवि पाटनकर रहे। इस विशेष आयोजन में आईसेक्ट समूह की ओर से मनोज त्रिपाठी, विकास अवस्थी तथा आरएनटीयू के जनसंपर्क अधिकारी विजय प्रताप विशेष रूप से उपस्थित रहे। टूर्नामेंट 12 जून से शंकरपुर स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में आरंभ होगा।

आरएनटीयू के तीन होनहार छात्रों ने अपने शानदार प्रदर्शन से एमपीएल में चयनित हुए हैं। पुरुष वर्ग में बीपीईएस के छात्र प्रारब्ध मिश्रा ग्वालियर चिताह टीम से तथा एमपीईएस के छात्र अखिल निगोटे यादव इंदौर पिंक पैंथर से पदार्पण कर रहे हैं।महिला वर्ग में आरएनटीयू की बीपीईएस की छात्रा संस्कृति गुप्ता, जो मुंबई इंडियंस वूमन आईपीएल टीम का हिस्सा रह चुकी हैं, अब भोपाल वॉल्व्स टीम से एमपीएल में हिस्सा ले रही हैं। यह पहली बार है जब एमपीएल में महिला क्रिकेट लीग को भी शामिल किया गया है, जिसमें तीन टीमें भाग ले रही हैं।

जर्सी अनावरण समारोह में राज्य भर से आए खेल प्रेमियों, टीम अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस उपलब्धि पर आईसेक्ट समूह के चेयरमैन एवं आरएनटीयू के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे, आईसेक्ट के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं एसजीएसयू के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, तथा आरएनटीयू की प्रो-चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Posts

प्रेरणास्त्रोत रामेश्वर नामदेव बने राजगढ़ जिले के नामदेव समाज अध्यक्ष, इंजी. अरुण नामदेव ने किया सम्मानपूर्वक नियुक्त

भोपाल। राजगढ़ जिले के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले, प्रेरणास्रोत श्री रामेश्वर नामदेव को नामदेव समाज

Read More

इंजी. अरुण नामदेव के नेतृत्व में संत शिरोमणि नामदेव महाराज की नगरी पंढरपुर के लिए निकली ऐतिहासिक नामदेव यात्रा

भोपाल। नामदेव समाज के श्रद्धा, आस्था और संगठन की अद्भुत मिसाल बनने जा रही *नामदेव धर्म यात्रा, जो संत शिरोमणि

Read More

म.प्र. की यह पहल भाषाई इतिहास में सदैव उल्लेखनीय रहेगी- प्रो कविता रस्तोगी ,लखनऊ वि.वि

घुमन्तू समुदायों की सबसे बड़ी पहचान उनकी विशिष्ट भाषा है- डॉ. धर्मेन्द्र पारे ,निदेशक, जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, भोपाल  अकादमी

Read More

प्रेरणास्त्रोत रामेश्वर नामदेव बने राजगढ़ जिले के नामदेव समाज अध्यक्ष, इंजी. अरुण नामदेव ने किया सम्मानपूर्वक नियुक्त

भोपाल। राजगढ़ जिले के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले, प्रेरणास्रोत श्री रामेश्वर नामदेव को नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश का

Read More »

इंजी. अरुण नामदेव के नेतृत्व में संत शिरोमणि नामदेव महाराज की नगरी पंढरपुर के लिए निकली ऐतिहासिक नामदेव यात्रा

भोपाल। नामदेव समाज के श्रद्धा, आस्था और संगठन की अद्भुत मिसाल बनने जा रही *नामदेव धर्म यात्रा, जो संत शिरोमणि नामदेव महाराज के जन्मस्थल पंढरपुर

Read More »

भोपाल में तीन दिवसीय ‘महिला उद्यमिता को समर्पित’ राखी स्पेशल एडिशन एग्जीबिशन शुरु

भोपाल। आज का दौरा महिला को पुरी तरह समर्पित हो गया है। जहां महिलाएं घर की देखभाल करने में पीछे नहीं रहती है तो वहीं

Read More »

म.प्र. की यह पहल भाषाई इतिहास में सदैव उल्लेखनीय रहेगी- प्रो कविता रस्तोगी ,लखनऊ वि.वि

घुमन्तू समुदायों की सबसे बड़ी पहचान उनकी विशिष्ट भाषा है- डॉ. धर्मेन्द्र पारे ,निदेशक, जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, भोपाल  अकादमी द्वारा उन उपेक्षित भाषाओं को

Read More »

विक्रमोत्सव 2025 को मिला एशिया का वाउ गोल्ड अवार्ड

4 जुलाई 2025, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग अंतर्गत महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव 2025 को वाउ अवार्ड एशिया 2025 (WOW Awards Asia 2025) द्वारा

Read More »