बुंदेली साहित्य के विकास के लिए बुंदेलखंड साहित्य अकादमी की होगी स्थापना- राज्य मंत्री लोधी

संस्कृति परिषद् भवन में कार्यों का किया अवलोकन और निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश की संस्कृति और साहित्य को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए योजना बनाकर तेजी से कार्य किया जा रहा है। सभी स्थानीय बोलियों और भाषाओं में साहित्य सृजन एवं साहित्यिक गतिविधियों पर समान रूप से ध्यान दिया जा रहा है। इसी तरह बुंदेली में साहित्यिक गतिविधियों का पोषण और संवर्धन के लिए बुंदेलखंड साहित्य अकादमी की स्थापना की जाएगी। यह बात संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने संस्कृति परिषद् के भवन के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कही। राज्य मंत्री लोधी ने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता हमें संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी बनाती है। इसे संरक्षित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

राज्य मंत्री लोधी ने भवन के रिनोवेशन के बाद अकादमियों के कार्यालय को कार्य अनुसार व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में वृहद और विस्तृत पुस्तकालय है जिसमें लगभग सभी प्रकार का साहित्य उपलब्ध है। आगामी समय में साहित्य में रुचि रखने वाले पाठकों और विद्यार्थियों के लिए यह पुस्तकालय खोला जाएगा। यह ध्यान रखते हुए उचित सुविधाएं विकसित करे। नए युग के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दिशा में कार्यालयों के डिजिटलाइजेशन पर भी कार्य किया जाए।

राज्य मंत्री लोधी ने संस्कृति परिषद् के भवन पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कुशल कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य मंत्री लोधी ने “सिंधु मसाल 2023” पत्रिका के द्वितीय अंक का विमोचन भी किया। इस अवसर पर संस्कृति परिषद् की निदेशक डॉ. पूजा शुक्ला और साहित्य अकादमी के निदेशक विकास दवे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

प्रेरणास्त्रोत रामेश्वर नामदेव बने राजगढ़ जिले के नामदेव समाज अध्यक्ष, इंजी. अरुण नामदेव ने किया सम्मानपूर्वक नियुक्त

भोपाल। राजगढ़ जिले के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले, प्रेरणास्रोत श्री रामेश्वर नामदेव को नामदेव समाज

Read More

इंजी. अरुण नामदेव के नेतृत्व में संत शिरोमणि नामदेव महाराज की नगरी पंढरपुर के लिए निकली ऐतिहासिक नामदेव यात्रा

भोपाल। नामदेव समाज के श्रद्धा, आस्था और संगठन की अद्भुत मिसाल बनने जा रही *नामदेव धर्म यात्रा, जो संत शिरोमणि

Read More

म.प्र. की यह पहल भाषाई इतिहास में सदैव उल्लेखनीय रहेगी- प्रो कविता रस्तोगी ,लखनऊ वि.वि

घुमन्तू समुदायों की सबसे बड़ी पहचान उनकी विशिष्ट भाषा है- डॉ. धर्मेन्द्र पारे ,निदेशक, जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, भोपाल  अकादमी

Read More

प्रेरणास्त्रोत रामेश्वर नामदेव बने राजगढ़ जिले के नामदेव समाज अध्यक्ष, इंजी. अरुण नामदेव ने किया सम्मानपूर्वक नियुक्त

भोपाल। राजगढ़ जिले के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले, प्रेरणास्रोत श्री रामेश्वर नामदेव को नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश का

Read More »

इंजी. अरुण नामदेव के नेतृत्व में संत शिरोमणि नामदेव महाराज की नगरी पंढरपुर के लिए निकली ऐतिहासिक नामदेव यात्रा

भोपाल। नामदेव समाज के श्रद्धा, आस्था और संगठन की अद्भुत मिसाल बनने जा रही *नामदेव धर्म यात्रा, जो संत शिरोमणि नामदेव महाराज के जन्मस्थल पंढरपुर

Read More »

भोपाल में तीन दिवसीय ‘महिला उद्यमिता को समर्पित’ राखी स्पेशल एडिशन एग्जीबिशन शुरु

भोपाल। आज का दौरा महिला को पुरी तरह समर्पित हो गया है। जहां महिलाएं घर की देखभाल करने में पीछे नहीं रहती है तो वहीं

Read More »

म.प्र. की यह पहल भाषाई इतिहास में सदैव उल्लेखनीय रहेगी- प्रो कविता रस्तोगी ,लखनऊ वि.वि

घुमन्तू समुदायों की सबसे बड़ी पहचान उनकी विशिष्ट भाषा है- डॉ. धर्मेन्द्र पारे ,निदेशक, जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, भोपाल  अकादमी द्वारा उन उपेक्षित भाषाओं को

Read More »

विक्रमोत्सव 2025 को मिला एशिया का वाउ गोल्ड अवार्ड

4 जुलाई 2025, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग अंतर्गत महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव 2025 को वाउ अवार्ड एशिया 2025 (WOW Awards Asia 2025) द्वारा

Read More »