प्रतिभा सम्मान समारोह में सुपरिचित कवि एवं सेवा निवृत्त अधिकारी(प्रचार एवं जनसंपर्क, बीएचईएल भोपाल) सुरेश सोनपुरे सम्मानित

रविन्द्र नाथ टैगोर ऑडिटोरियम विदिशा में श्री कमलेश सेन, सदस्य रेलवे सलाहकार समिति पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल द्वारा स्व.श्री दुर्गा प्रसाद जी की स्मृति में गरिमामय “आप है प्रतिभावान” प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि श्री भुवन भूषण कमल जी,सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग नई दिल्ली भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि श्री प्रकाश जांगरे जी सेवा निवृत्त आई ए एस मध्य प्रदेश ,श्री अशोक सेन एस डी एम व श्री ब्रजेश सेन असिस्टेंट डायरेक्टर महिला बाल विकास विभाग उज्जैन ने प्रवीण्य सूची में विशिष्ट स्थान प्राप्त दसवीं एवं बारहवीं के लगभग दो सौ प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।


अपने आप में अनूठा,अनुशासित इस अभिनव आयोजन में सामाजिक,साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले ख्याति लब्ध ,प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी अतिथियों द्वारा ” गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। सुपरिचित कवि एवं प्रचार एवं जन सम्पर्क बी एच ई एल भोपाल के सेवा निवृत्त अधिकारी सुरेश सोनपुरे “अजनबी”को उनके सामाजिक और साहित्यिक उत्कृष्ट योगदान हेतु “गौरव सम्मान ” से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सराहनीय संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर कुमारी प्रतीक्षा सेन किया।अंत में सूत्रधार श्री कमलेश सेन ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Related Posts

प्रेरणास्त्रोत रामेश्वर नामदेव बने राजगढ़ जिले के नामदेव समाज अध्यक्ष, इंजी. अरुण नामदेव ने किया सम्मानपूर्वक नियुक्त

भोपाल। राजगढ़ जिले के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले, प्रेरणास्रोत श्री रामेश्वर नामदेव को नामदेव समाज

Read More

इंजी. अरुण नामदेव के नेतृत्व में संत शिरोमणि नामदेव महाराज की नगरी पंढरपुर के लिए निकली ऐतिहासिक नामदेव यात्रा

भोपाल। नामदेव समाज के श्रद्धा, आस्था और संगठन की अद्भुत मिसाल बनने जा रही *नामदेव धर्म यात्रा, जो संत शिरोमणि

Read More

म.प्र. की यह पहल भाषाई इतिहास में सदैव उल्लेखनीय रहेगी- प्रो कविता रस्तोगी ,लखनऊ वि.वि

घुमन्तू समुदायों की सबसे बड़ी पहचान उनकी विशिष्ट भाषा है- डॉ. धर्मेन्द्र पारे ,निदेशक, जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, भोपाल  अकादमी

Read More

प्रेरणास्त्रोत रामेश्वर नामदेव बने राजगढ़ जिले के नामदेव समाज अध्यक्ष, इंजी. अरुण नामदेव ने किया सम्मानपूर्वक नियुक्त

भोपाल। राजगढ़ जिले के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले, प्रेरणास्रोत श्री रामेश्वर नामदेव को नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश का

Read More »

इंजी. अरुण नामदेव के नेतृत्व में संत शिरोमणि नामदेव महाराज की नगरी पंढरपुर के लिए निकली ऐतिहासिक नामदेव यात्रा

भोपाल। नामदेव समाज के श्रद्धा, आस्था और संगठन की अद्भुत मिसाल बनने जा रही *नामदेव धर्म यात्रा, जो संत शिरोमणि नामदेव महाराज के जन्मस्थल पंढरपुर

Read More »

भोपाल में तीन दिवसीय ‘महिला उद्यमिता को समर्पित’ राखी स्पेशल एडिशन एग्जीबिशन शुरु

भोपाल। आज का दौरा महिला को पुरी तरह समर्पित हो गया है। जहां महिलाएं घर की देखभाल करने में पीछे नहीं रहती है तो वहीं

Read More »

म.प्र. की यह पहल भाषाई इतिहास में सदैव उल्लेखनीय रहेगी- प्रो कविता रस्तोगी ,लखनऊ वि.वि

घुमन्तू समुदायों की सबसे बड़ी पहचान उनकी विशिष्ट भाषा है- डॉ. धर्मेन्द्र पारे ,निदेशक, जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, भोपाल  अकादमी द्वारा उन उपेक्षित भाषाओं को

Read More »

विक्रमोत्सव 2025 को मिला एशिया का वाउ गोल्ड अवार्ड

4 जुलाई 2025, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग अंतर्गत महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव 2025 को वाउ अवार्ड एशिया 2025 (WOW Awards Asia 2025) द्वारा

Read More »