मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट बैठक होगी। इस दौरान किराएदारी अधिनियम की प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके अलावा विदेश निर्यात करने वाली तुअर दाल पर मंडी टैक्स पर छूट के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। इसके अलावा बैठक में विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।










