मौसम। हीट वेव के कारण भारत की राजधानी दिल्ली के साथ पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सप्ताह की शुरुआत के साथ ही तापमान में भारी बढ़त देखने को मिल रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में इस समय भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। इस दौरान मौसम विभाग का कहना है कि पूरे सप्ताह मौसम ऐसा ही रहेगा। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में सप्ताह के अंत में बारिश होने की संभावना है।










