मध्य प्रदेश। सिहोर के छपरा में जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमें हमारा लाड़ली बहनों से किया गया वादा याद है। जो बातें भाजपा ने कही थी, हम उसको निश्चित रूप से निभा भी रहे हैं। चिंता न करें लाड़ली बहन, जल्द ही आप लोगों की लाड़ली बहन योजना की राशि बढ़ाई जा रही है। इसी रक्षाबंधन पर हम अपनी लाड़ली बहनों के लिए राशि बढ़ा देंगे। आगामी 5 वर्ष में सभी लाड़ली बहनों को सरकार 3000 रुपए प्रति माह देगी।










