विदेश। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के बीच कई दिनों चल रही ज़ुबानी जंग तेज होती जा रही है। अब ट्रंप ने एलन मस्क को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा – मस्क के साथ संबंध सुधारने का कोई इरादा नहीं है। अपनी पहली सरकार में मस्क को बड़ी राहतें दी थीं और उसकी जान बचाई थी। अब उनसे कोई लेना-देना नहीं है। अगर मस्क 2026 के चुनाव में डेमोक्रेट्स का समर्थन करते हैं, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।










