इन दिनों मध्य प्रदेश के पंचायत विभाग में बड़ा फेरबदल का दौर जारी है। पंचायत विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक़, 23 जिला पंचायतों के एसीईओ का तबादला किया गया है। साथ ही 23 खंड विकास अधिकारियों (बीडीए) के तबादले किए गए हैं। जबकि 26 जनपद पंचायत सीईओ को नई जगह पदस्थ किया गया है।










