भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के बयान ‘नरेंद्र सरेंडर’ पर राहुल गांधी को पप्पू कह दिया। उन्होंने कहा आख़िर वह परिपक्व कब होंगे? नेता प्रतिपक्ष मर्यादा छोड़ कर जिस भाव से बोलते हैं, वह न केवल उनकी इज्जत ख़राब करते हैं, बल्कि देश के संस्कार के विरुद्ध भी बात करते हैं।










