अयोध्या। राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर की पहली मंज़िल पर बने राम दरबार के साथ ही 7 अन्य उप मंदिरों में भी स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा शुरू हो गई है। अयोध्या और काशी से आए संत मंत्रोच्चार कर रहे हैं। इस मौके पर सीएम योगी भी वहाँ मौजूद हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं में देसी घी की बूंदी और बर्फ़ी के प्रसाद के पैकेट वितरित किए जाएँगे।










