खेल और युवा कल्याण के संचालक राकेश गुप्ता ने किया शुभारंभ
भोपाल। स्नूकर खेल को भोपाल में प्रोत्साहित करने के लिए दिनांक 04 से 07 जून 2025 तक राज्य स्तरीय 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन तात्याटोपे स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के कुल 32 खिलाड़ी प्रतिभागिता कर रहे हैं। खेल और युवा कल्याण म.प्र. के संचालक राकेश गुप्ता ने तात्याटोपे स्टेडियम स्थित स्नूकर हॉल में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कमल चावला ने संचालक खेल और युवा कल्याण का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुये बताया विभाग खेलों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत् है, इसी कड़ी में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस प्रतियेागिता से न केवल स्नूकर खेल का विस्तार होगा अपितु नये प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने उद्घाटन अवसर पर स्नूकर खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर 6रेड स्नूकर के वर्ल्ड चैम्पियन श्री कमल चावला ने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर संयुक्त संचालक खेल श्री बी.एस. यादव विभागीय अधिकारी और स्नूकर खिलाड़ी उपस्थित थे। मंच का संचालन अंतर्राष्ट्रीय कॉमेनट्रेटर श्री दामोदर आर्य ने किया।
6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप 2025 के विस्तृत परिणाम:-
1. अरबाज खान विरूद्ध हर्ष बोयात – विजेता अरबाज खान स्कोर 4-2
2. मल्कित सिंह विरूद्ध शैलेष बाजपेयी – विजेता मल्कित सिंह स्कोर 4-1
3. शुभम जैन विरूद्ध दिव्य प्रकाश – विजेता शुभम जैन स्कोर 4-2
4. मोहनीश विरूद्ध वसीम अली – विजेता मोहनीश स्कोर 4-0
5. आर्यन तिवारी विरूद्ध साहिल खान – विजेता आर्यन तिवारी स्कोर 4-0
6. उजेर खान विरूद्ध सैययद तामिर – विजेता उजेर खान स्कोर 4-0
7. आकाश मालवीय विरूद्ध एम.डी रिजवान – विजेता आकाश मालवीय स्कोर 4-0










