भोपाल शहर में पहली बार श्री गंगा दशहरा महापर्व पर पतित पावन माँ गंगा मैया की भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। प्राचीन मंदिर गिन्नौरी घाट में गुरुवार 5 जून की शाम 5 बजे भजन संध्या का आयोजन और महाआरती का आयोजन शाम 6:30 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम को श्री बाँके बिहारी लाल जी मार्कडेण्य मंदिर सांस्कृतिक एवं जनकल्याण समिति 10/2, दुर्गा चौक तलैया, भोपाल एवं मंदिर के समस्त भक्तगण द्वारा किया जा रहा है।










