भोपाल। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मध्यप्रदेश शासन के मार्गदर्शन में सहारा साक्षरता एज्यूकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी भोपाल के द्वारा शनिवार 31 मई को शासन द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में विश्व तम्बाकू निषेद्य दिवस के अवसर पर शपथ दिलवाया और नशे के खिलाफ घर से ही आवाज उठाने के लिए आह्वान किया। संस्था सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से मान्यता प्राप्त संस्था है जो बच्चों को नशे से बचाने के लिए स्कूल/ कॉलेज और समुदाय आधारित जागरूकता अभियान का संचालन करती है l










