ताज महल दुनिया के अजूबों में आता है। उसकी सुरक्षा देश के महत्वपूर्ण बन जाती है। जिसके लिए आगरा में स्थापित ताज महल की सुरक्षा को हाईटेक करने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम लगाया गया है। यह सिस्टम आठ कि.मी. के दायरे में ड्रोन का पता लगाएगा और 500 मीटर के प्रतिबंधित क्षेत्र में आते ही उसे समाप्त कर देगा। इसको संचालित करने के लिए 6 पुलिस कर्मी और सीआईएसएफ के 6 जवानों को मथुरा में ट्रेनिंग दी गई है।










