तीसरी नार्थ ईस्ट रेगाटा राष्ट्रीय रैंकिंग सेलिंग प्रतियोगिता 2025 मेघालय में
ओवर ऑल ट्रॉफी और बेस्ट एथ्लीट ट्रॉफी भी जीती
खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई
भोपाल।दिनांक 24 से 29 मई 2025 तक तीसरी नार्थ ईस्ट रेगाटा राष्ट्रीय रैंकिंग सेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन शिलांग मेघालय में किया गया। इस प्रतियोगिता में 08 विभिन्न राज्य, संघ और क्लब ने प्रतिभागिता की, विवरण निम्नानुसार है:-
- नेशनल सेलिंग स्कूल, भोपाल, 2. उमैमा सेलिंग क्लब मेघालय, 3. तमिलनाडू सेलिंग एसोसिएशन, 4. तेलंगाना सेलिंग एसोसिएशन, 5. रॉयल बाम्बे यच क्लब, 6. रॉयल मद्रास यच क्लब, 7. आईएनडब्ल्यूटीसी विजाग (नेवी), 8. जेलीफिश क्लब (केरला)।प्रतियेागिता निम्नलिखित 04 क्लास मंे आयोजित की गई थी:- 1. ऑप्टिमिस्ट क्लास, 2. इल्का-4, 3. इल्का-6, 4. 420 क्लास।प्रतियोगिता में देश भर के कुल 81 सेलर ने प्रतिभागिता की, जिसमें म.प्र. के नेशनल सेलिंग स्कूल के कुल 32 खिलाड़ी शामिल हैं। मध्यप्रदेश राज्य सेलिंग अकादमी के खिलाड़ी नेशनल सेलिंग स्कूल का प्रतिनिधित्व करते है।प्रतियोगिता में नेशनल सेलिंग स्कूल भोपाल की टीम को 05 स्वर्ण, 04 रजत और 03 कांस्य पदक अर्जित करने पर बेस्ट सेलिंग क्लब की ट्रॉफी प्रदान की गई। नेशनल सेलिंग स्कूल भोपाल के खिलाड़ी शशांक बाथम को बेस्ट सेलर की कर्नल जग्गी ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
- खेल मंत्री जी की बधाई
प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने 12 पदक के साथ ओवर ऑल विजेता बनने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने इसे कडी मेहनत और लगातार दिये जा रहे प्रोत्साहन का सुखद परिणाम बताया है।
नेशनल सेलिंग स्कूल के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित पदकों का विवरण निम्नानुसार है:- - इल्का-4 क्लास में वासु चंद्रवंशी – स्वर्ण पदक बालक वर्ग
- इल्का-4 क्लास में शगुन झा – स्वर्ण पदक बालिका वर्ग
- इल्का-6 ओपन केटेगरी में शशांक बाथम स्वर्ण पदक बालक वर्ग
- 420 मिक्स में एकलव्य बाथम, वंशिका सिकरवार स्वर्ण पदक
- ऑप्टिमिस ग्रीन फ्लीट में अनुज शर्मा स्वर्ण पदक बालक वर्ग
- इल्का-4 क्लास में राजवीर यादव ने रजत पदक बालक वर्ग
- इल्का-4 क्लॉस में आस्था पांडे ने रजत पदक बालक वर्ग
- इल्का-6 ओपन केटेगरी में अक्षत कुमार दोहरे ने रजत पदक बालक वर्ग
- 420 मिक्स्ड केटेगरी में समृद्धि बाथम/ पार्थ सिंह चौहान ने रजत पदक।
- इल्का-4 क्लास में अंकित सिसोदिया ने कांस्य पदक बालक वर्ग।
- इल्का-6 ओपन केटेगरी अजय यादव में कांस्य पदक बालक वर्ग।
- ऑप्टिमिस्ट में समर पांचेश्वर में कांस्य पदक बालक वर्ग।
राकेश गुप्ता, संचालक खेल और युवा कल्याण ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना की है।










