आईपीएल 2025 में आरसीबी और पंजाब का तीन बार सामना हुआ है। जिसमें आरसीबी दो बार मैच जीती तो पंजाब एक बार मैच जीती है। वहीं आरसीबी और मुंबई इंडियन का एक बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें आरसीबी को जीत हासिल हुई थी। मैच के इन आँकड़ों को देखा जाए तो आईपीएल 2025 की प्रथम दावेदार आरसीबी मानी जा रही है। पंजाब और मुंबई इंडियन दोनों से आरसीबी अपने मैच जीतने में आगे रही है।वहीं रविवार को पंजाब और मुंबई इंडियन के बीच मैच होना है, जो टीम जीतेगी वो आरसीबी से मंगलवार को फ़ाइनल मैच खेलेगी।










