प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर इन राज्यों की जनता को बधाई दी और इन राज्यों के विकास में उनके योगदान की सराहना की। इन राज्यों को 21 जनवरी 1972 को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था।
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर इन राज्यों के नागरिकों को बधाई दी। उनकी संस्कृति और विकास की प्रशंसा की। इन तीनों राज्यों को देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है और यह अपनी जीवंत संस्कृति, प्रेरक इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं। पीएम मोदी ने मणिपुर के स्थापना दिवस पर ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा, “मणिपुर के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई। हमें भारत के विकास में मणिपुर के लोगों द्वारा निभाई गई भूमिका पर गर्व है। मणिपुर की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।
त्रिपुरा और मेघालय के लिए भी शुभकामनाएं
त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह राज्य राष्ट्रीय प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और अपनी समृद्ध संस्कृति तथा विरासत के लिए भी जाना जाता है। त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।” मेघालय के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पूर्वोत्तर का यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता और लोगों की मेहनती प्रवृत्ति के लिए जाना जाता है। मैं राज्य के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।
अमित शाह ने भी दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर इन राज्यों के नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि इन राज्यों ने देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और भविष्य में ये और ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे।










